बिहार पत्रिका डिजिटल, Road Accident In Munger: मुंगेर जिले में सुबह सवेरे अनियंत्रित ट्रक ट्रैक्टर औप बोलेरो को टक्कर मारने के बाद पांच दुकानों को रौंद डाला। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हेमजापुर ओपी क्षेत्र के छर्रापट्टी शिवकुंड के पास एनएच 80 की है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह एनएच से गुजर रहे बालू लदे ट्रक ने ट्रैक्टर और बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद भागने के क्रम में ट्रक ड्राइवर ने एनएच के किनारे स्थित पांच दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए एक दुकान में जा फंसा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक 26 वर्षीय सूरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर सवार लोग शव का दाह संस्कार करने के बाद वापस लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। उधर, इस घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"






Users Today : 17
Users Yesterday : 91