Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: स्थानांतरित शिक्षिका ज्ञानदा कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- ग्राम पंचायत गौरीपुर के ग्राम जुगड़ी स्थित वार्ड संख्या 7 के प्राथमिक मध्य विद्यालय जुगड़ी में सोमवार को स्थानांतरित शिक्षिका ज्ञानदा कुमारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता वार्ड सदस्य गेरिता कुमारी ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार, सचिव रूबी कुमारी सहित विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षिका ज्ञानदा कुमारी को विभिन्न वस्तुएं भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।बताया गया कि शिक्षिका ज्ञानदा कुमारी का विद्यालय के बच्चों के प्रति विशेष लगाव रहा। वह बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार करती थीं और उनके पठन-पाठन को लेकर हमेशा तत्पर रहती थीं। उनके स्थानांतरण की खबर से विद्यालय के बच्चों में मायूसी देखी गई। विदाई समारोह के दौरान बच्चे भी भावुक नजर आए।जानकारी के अनुसार ज्ञानदा कुमारी ने गौरीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक मध्य विद्यालय जुगड़ी में सेवा दी। पंचायत परिवर्तन के बाद उनका स्थानांतरण सीलजोरी पंचायत के कसई विद्यालय में किया गया है। इसी के मद्देनजर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि विद्यालय में सेवा के दौरान शिक्षिका का बच्चों के प्रति व्यवहार और शिक्षा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। सभी ने उनके नए कार्यस्थल पर भी बेहतर सेवा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Advertisement Box

BANKA NEWS: दहेज एक्ट मामले में आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास, अर्थदंड भी लगाया गया
आज फोकस में

BANKA NEWS: दहेज एक्ट मामले में आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास, अर्थदंड भी लगाया गया

BOUNSI NEWS: भलजोर पुल पर जल्द बंद होगा भारी वाहनों का परिचालन, मरम्मत के लिए बनेगा डायवर्सन
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: भलजोर पुल पर जल्द बंद होगा भारी वाहनों का परिचालन, मरम्मत के लिए बनेगा डायवर्सन

BANKA NEWS: छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी सक्रिय, शैक्षणिक परिसरों पर बढ़ी निगरानी
आज फोकस में

BANKA NEWS: छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी सक्रिय, शैक्षणिक परिसरों पर बढ़ी निगरानी

BANKA NEWS: बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान, परिसर के अंदर-बाहर संदिग्धों की हुई जांच
आज फोकस में

BANKA NEWS: बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान, परिसर के अंदर-बाहर संदिग्धों की हुई जांच

BANKA NEWS: पुलिस केंद्र में साप्ताहिक परेड, अनुशासन और पेशेवर दक्षता पर दिया गया जोर
आज फोकस में

BANKA NEWS: पुलिस केंद्र में साप्ताहिक परेड, अनुशासन और पेशेवर दक्षता पर दिया गया जोर

BANKA NEWS: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत, डीएम ने खुद रक्त नमूना देकर बढ़ाया जागरूकता का संदेश
आज फोकस में

BANKA NEWS: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत, डीएम ने खुद रक्त नमूना देकर बढ़ाया जागरूकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp