
बांका:- जिले में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देशन में “पुलिस दीदी” यानी अभया ब्रिगेड को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सक्रिय किया गया है। अभया ब्रिगेड की टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्कूल, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान और छात्रावासों के आसपास नियमित गश्ती की जा रही है। इसके साथ ही शैक्षणिक परिसरों तथा धार्मिक स्थलों के आसपास भी निगरानी रखी जा रही है।
अभया ब्रिगेड का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी पढ़ाई और दैनिक गतिविधियां सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल में कर सकें। टीम द्वारा संवेदनशील माने जाने वाले स्थानों पर लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी

जा रही है। स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं, कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाली युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा को अभियान में विशेष महत्व दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल के तहत अलग-अलग स्थानों पर पुलिस दीदी की मौजूदगी और नियमित गश्ती के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास की गतिविधियों पर भी टीम की नजर है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना और जरूरत पड़ने पर पुलिस तक उनकी पहुंच को आसान बनाना है। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देशन में चल रही यह पहल महिला एवं छात्रा सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। अभियान के माध्यम से जिले में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और गश्ती की जा रही है। फिलहाल पुलिस दीदी यानी अभया ब्रिगेड की टीम स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों और धार्मिक स्थलों के आसपास अपनी निगरानी जारी रखे हुए है।


BANKA NEWS: छात्राओं और महिलाओं







