बिहार पत्रिका, मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट, Liquor Recovered: वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के तिसीऔता थाने की पुलिस ने एक ट्रक पर लोड लगभग 600 कार्टन अंग्रेजी शराब एवं बलिगांव पुलिस ने एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है।
बरामद शराब की कीमत लगभग पच्चास लाख रुपए मूल्य बताई जा रही है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए तिसीऔता थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के डभैच गांव स्थित ग्रामीण सड़क के किनारे एक खेत में लोडेड ट्रक खड़ी है।
सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं ट्रक को जब्त कर थाने लाकर तलाशी ली गई तो ट्रक पर मुढ़ी की आर में विदेशी शराब भारी मात्रा में छुपाकर रखा गया था। जब ट्रक पर से शराब उतार कर गिनती की गई तो लगभग छः सौ कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है की केंद्रीय मध्य निषेध की टीम एवं एलटीएफ की टीम के दबीश से घबड़ा कर धंधेबाज एवं ट्रक चालक ट्रक को डभैच स्थित सुनसान जगह पर खेत में छोड़ कर फरार हो गया।
उन्होंने ने बताया कि ट्रक नम्बर के आधार पर ट्रक मालिक एवं धंधेबाजों को चिंहित कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी ओर बलिगांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के पसतरा गांव में एक घर में छापेमारी कर बीस कार्टन* विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शुभनारायण प्रसाद यादव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पसतरा गांव निवासी अशोक राय के घर भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपाकर रखी गई है। मिली सूचना के आधार पर उक्त आरोपित के घर छापेमारी कर जहां बीस कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं मौके से धंधेबाज अशोक राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"






Users Today : 29
Users Yesterday : 32