Bulldozer Ran On the Rioters’ House: नूंह में जिस होटल से हुई पत्थरबाजी, बुलडोजर ने किया जमींदोज, अब तक 600 से ज्यादा निर्माण ध्वस्त

बिहार पत्रिका,डेस्क न्यूज़हरियाणा के नूंह में हिंसा थमने के बाद अब सरकार एक्शन मोड में है। 31 जुलाई को नूंह जिले के बड़कली इलाके में दंगा और आगजनी शुरुआत हुई थी। सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने उस होटल को भी जमींदोज कर दिया, जिससे पत्थरबाजी की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक तकरीबन 600 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं।

हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकारी एजेंसियों ने उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है। उनकी अवैध संपत्तियों को भी ढहाया जा रहा है। इसके साथ ही उन जगहों का भी पता लगाया जा रहा है, जहां से पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं हैं।

शनिवार को प्रशासन ने हिंसा के दौरान जिस होटल से पत्थरबाजी हुई थी, उसको बुलडोजर से ढहा दिया है। वहीं अब तक 600 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं। पूरे हरियाणा में करीब 104 एफआईआर दर्ज की गई हैं। करीब 216 गिरफ्तारियां हुई हैं और 83 लोगों को हिरासत में लिया है।

हरियाणा के अधिकारियों ने शनिवार को हिंसा प्रभावित नूंह जिले में तीसरे दिन भी अवैध निर्माण को गिराने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं। उनमें से कुछ संपत्ति उन लोगों की भी थी, जो कथित तौर पर हाल की झड़पों में शामिल थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083058
Users Today : 29
Users Yesterday : 51