
Written by
Bureau Report
दैनिक बिहार पत्रिका। खगड़िया। प्रखंड कार्यालय, खगड़िया में पदस्थापित एवं जिला नजारत शाखा, खगड़िया में प्रतिनियुक्त कार्यालय परिचारी राजीव कुमार के निधन पर शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी के प्रकोष्ठ में शोकसभा आयोजित की गई।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत राजीव कुमार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

शोकसभा के दौरान माहौल गमगीन रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत राजीव कुमार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।








