Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: बौंसी में गंदे पानी से निकलेगा सिंचाई का रास्ता, सैटेलाइट सर्वे से शुरू हुई नई पहल

Author Image
Written by
Kumar Chandan

बौंसी/बांका:- बौंसी नगर पंचायत में जल प्रबंधन को लेकर एक नई पहल शुरू की गई है। शहर में जमा होने वाले गंदे और बारिश के पानी को अब बेकार बहाने के बजाय शुद्ध कर सिंचाई के काम में लाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। शनिवार से ओडिशा से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने इलाके का सर्वे और स्थल निरीक्षण शुरू किया। इस पूरी प्रक्रिया में सैटेलाइट तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

एक महीने तक चलेगा सर्वेक्षण

Advertisement Box

विशेषज्ञ टीम के अनुसार, क्षेत्र में जल निकासी, पानी जमा होने वाले स्थान और संभावित प्लांट स्थल की जानकारी जुटाई जा रही है। यह सर्वे करीब एक महीने तक चलने की बात कही गई है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद पानी को एकत्र करने और शुद्धिकरण की व्यवस्था के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जाएगा।

पाइपलाइन से पहुंचेगा पानी, फिर होगा शुद्धिकरण

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के गंदे पानी और बारिश के पानी को पाइपलाइन के माध्यम से निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा। वहां इसे प्यूरीफिकेशन प्लांट में भेजकर शुद्ध किया जाएगा। इसके बाद तैयार पानी का उपयोग खेती और सिंचाई के लिए किए जाने की योजना है।
*शहर की समस्या और किसानों की जरूरत—दोनों पर फोकस*
योजना के सफल होने पर एक तरफ शहर में जलजमाव और गंदे पानी की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है, वहीं दूसरी ओर किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का रास्ता तैयार होगा। यानी नगर क्षेत्र के लिए परेशानी बनने वाला पानी भविष्य में कृषि के लिए उपयोगी संसाधन बन सकेगा।

टेंडर इकोमैटिश कंपनी को

ओडिशा से आई विशेषज्ञ टीम ने बताया कि इस परियोजना का टेंडर इकोमैटिश कंपनी को मिला है। फिलहाल सर्वे के जरिए तकनीकी और भौगोलिक स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद सरकार की ओर से अंतिम स्थान तय किया जाएगा, जहां मोटर, पाइपलाइन और पानी शुद्ध करने से जुड़े जरूरी उपकरण लगाए जाएंगे।

नगर पंचायत को दोहरा लाभ मिलने की उम्मीद

नगर पंचायत की कार्यकारी अधिकारी सोनाली कुमारी ने बताया कि इस योजना से शहरवासियों को दोहरा लाभ मिल सकता है। जलजमाव और गंदगी की समस्या में कमी आएगी और दूसरी ओर शुद्ध किए गए पानी का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जा सकेगा। फिलहाल विशेषज्ञ टीम के सर्वे पर सबकी नजर है। सर्वे के बाद तय होगा कि बौंसी में यह जल शुद्धिकरण और पुन: उपयोग की व्यवस्था किस स्थान पर और किस तकनीकी ढांचे के साथ स्थापित की जाएगी।

BOUNSI NEWS: राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन

<span class=BOUNSI NEWS: बौंसी में गंदे पानी से निकलेगा सिंचाई का रास्ता, सैटेलाइट सर्वे से शुरू हुई नई पहल">
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में गंदे पानी से निकलेगा सिंचाई का रास्ता, सैटेलाइट सर्वे से शुरू हुई नई पहल

BOUNSI NEWS: जितिया पर्व पर आस्था का रंग, माताओं ने रखा संतान की लंबी उम्र का निर्जला व्रत,रविवार को पारण
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: जितिया पर्व पर आस्था का रंग, माताओं ने रखा संतान की लंबी उम्र का निर्जला व्रत,रविवार को पारण

Khagaria News: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में मूल्यांकन संबंधी कार्यों की समीक्षा
आज फोकस में

Khagaria News: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में मूल्यांकन संबंधी कार्यों की समीक्षा

CHANDAN NEWS: तीन दिवसीय जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, रविवार को पारण के साथ होगा समापन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: तीन दिवसीय जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, रविवार को पारण के साथ होगा समापन

Khagaria News: जलजमाव, स्वच्छता, यातायात और पर्व-त्योहारों की तैयारियों पर डीएम ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जलजमाव, स्वच्छता, यातायात और पर्व-त्योहारों की तैयारियों पर डीएम ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp