Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन

Author Image
Written by
Kumar Chandan

मयंक माधव और प्रियांशु राज ने अंडर-14 डबल्स के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

बौंसी/बांका:- कोच्चि, केरल में आयोजित दसवीं राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार और बांका के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के अंडर-14 डबल्स वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे मयंक माधव और प्रियांशु राज की जोड़ी ने अपने शुरुआती मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बिहार की जोड़ी का पहला मुकाबला केरल के खिलाड़ियों के साथ हुआ। मयंक और प्रियांशु ने पूरे आत्मविश्वास, बेहतर तालमेल और खेल कौशल के साथ मुकाबला खेला। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और शानदार प्रदर्शन के साथ मुकाबला अपने नाम किया।

Advertisement Box

बांका के लिए गौरव का अवसर

मयंक माधव माउंट लिटेरा जी स्कूल, बांका के छात्र हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन से विद्यालय के साथ-साथ बांका का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। वहीं प्रियांशु राज भी बांका के निवासी हैं। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश से मुकाबला

पहले मुकाबले में जीत के बाद अब मयंक माधव और प्रियांशु राज की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश की जोड़ी से भिड़ेगी। आगामी मुकाबले को लेकर दोनों खिलाड़ी तैयारी में जुटे हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व खेल शिक्षक मोनू रंजन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार और बांका के खिलाड़ियों का प्रदर्शन पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्कूल परिवार ने दी बधाई

मयंक माधव के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर माउंट लिटेरा जी स्कूल, बांका के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं निदेशक ध्रुव सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ी को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छात्र का प्रदर्शन दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। मयंक और प्रियांशु की सफलता पर बांका के खेल प्रेमियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दोनों युवाओं की सफलता ने जिले के खेलप्रेमियों में उत्साह बढ़ाया है। अब सभी की नजरें क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर हैं, जहां बिहार की यह युवा जोड़ी मध्य प्रदेश के खिलाफ अपना खेल कौशल दिखाएगी। युवा खिलाड़ियों की यह उपलब्धि बांका में पिकलबॉल सहित अन्य खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और प्रतिभा को भी सामने ला रही है।

<span class=BOUNSI NEWS: राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन">
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन

BOUNSI NEWS: बौंसी में गंदे पानी से निकलेगा सिंचाई का रास्ता, सैटेलाइट सर्वे से शुरू हुई नई पहल
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में गंदे पानी से निकलेगा सिंचाई का रास्ता, सैटेलाइट सर्वे से शुरू हुई नई पहल

BOUNSI NEWS: जितिया पर्व पर आस्था का रंग, माताओं ने रखा संतान की लंबी उम्र का निर्जला व्रत,रविवार को पारण
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: जितिया पर्व पर आस्था का रंग, माताओं ने रखा संतान की लंबी उम्र का निर्जला व्रत,रविवार को पारण

Khagaria News: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में मूल्यांकन संबंधी कार्यों की समीक्षा
आज फोकस में

Khagaria News: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में मूल्यांकन संबंधी कार्यों की समीक्षा

CHANDAN NEWS: तीन दिवसीय जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, रविवार को पारण के साथ होगा समापन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: तीन दिवसीय जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, रविवार को पारण के साथ होगा समापन

Khagaria News: जलजमाव, स्वच्छता, यातायात और पर्व-त्योहारों की तैयारियों पर डीएम ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जलजमाव, स्वच्छता, यातायात और पर्व-त्योहारों की तैयारियों पर डीएम ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp