Road Accident In Banka: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, रजौन पुलिस छानबीन में जुटी

बिहार पत्रिका। प्रीतम कुमार राव,Road Accident In Banka: भागलपुर- हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर रजौन थानाक्षेत्र के कुटिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार की सुबह करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

घटना की सूचना के बाद रजौन थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मुख्य सड़क मार्ग पर मॉर्निंग वॉकिंग पर निकले लोगों ने कुटिया के समीप एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा, इसके बाद इसकी जानकारी रजौन थाना पुलिस को दी गई।

सड़क दुर्घटना में मृतक का चेहरा बुरी तरह से कुचल जाने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि यह शव रजौन थाना से सटे किफायतपुर ग्राम निवासी अनिल मंडल के तीसरे पुत्र विक्षिप्त सौरभ की हो सकती है। इसके बाद संभावना पर अनिल मंडल के घर वाले भी पोस्टमार्टम हेतु शव के साथ बांका चले गए,

जहां शव की पूरी तरह मुआयना करने के बाद मृतक की मां व भाइयों ने सौरभ का शव होने से इंकार कर दिया और घर पहुंचकर विक्षिप्त सौरभ की तलाश में जुट गए, इसके बाद सौरभ रजौन में घूमते हुए मिल गया। इधर पुलिस शव की पहचान में फिर से जुट गई है। पुलिस ने जिस व्यक्ति का शव बरामद किया है, वह जींस के साथ- साथ पैर में जूता, हाथ में घड़ी व शर्ट पहने हुए है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083139
Users Today : 29
Users Yesterday : 32