Madhepura Breaking News: सीडीपीओ के नेतृत्व मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस

बिहार पत्रिका। अनिष कुमार, Madhepura Breaking News: ग्वालपड़ा(मधेपुरा): बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ग्वालपाड़ा के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड कार्यालय ग्वालपाड़ा परिसर में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया।

इस दौरान सेविकाओं को स्तनपान कराने के तरीके स्तनपान के फायदे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया की छह माह तक के बच्चों का मुख्य आहार मां का दूध है। कार्यालय में कंगारू मदर प्रैक्टिस खानपान आदि की जानकारी दी गई।

बाद में सीडीपीओ के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई ।जिसमें शामिल सेविकाओं ने बैनर, तख्ती लेकर लोगों को स्तनपान के महत्व को लेकर जागरूक किया गया।मौके पर सीडीपीओ मीनाक्षी प्रभा , महिला पर्यवेक्षिका रिंकू कुमारी,कुमारी इंदु सुमन,वैशाली कुमारी, रुबीना खातून, डाटा ऑपरेटर कृष्णा कुमार,सहायक धर्मेंद्र कुमार एवं सभी सेविका मौजूद थी ।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083139
Users Today : 29
Users Yesterday : 32