Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: मध्याह्न भोजन योजना पर संकट, 15 अक्टूबर तक भुगतान नहीं हुआ तो बंद हो सकता है एमडीएम

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका:- चांदन प्रखंड में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। विद्यालयों में एमडीएम संचालन के लिए राशि विक्रेताओं को पिछले पांच माह से भुगतान नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में MDM RP चांदन द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना, बांका को पत्र भेजकर भुगतान की मांग की गई है।पत्र में कहा गया है कि राशि का भुगतान नहीं होने के कारण विक्रेताओं ने विद्यालयों को सामग्री देना लगभग बंद कर दिया है। कई विद्यालय प्रधान अपने वेतन से राशि देकर विक्रेताओं का भुगतान करने को मजबूर हैं। इससे विद्यालय प्रधानों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है और विक्रेताओं द्वारा भुगतान के लिए दबाव बनाए जाने की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।पत्र में अंडे की दर को लेकर भी सवाल उठाया गया है। इसमें कहा गया है कि बाजार में अंडे की कीमत करीब आठ रुपये प्रति अंडा है, जबकि विभाग की ओर से मात्र पांच रुपये प्रति अंडा की दर से राशि दी जाती है। पत्र के अनुसार, यदि अंडे की राशि की दर बाजार मूल्य के अनुरूप तय नहीं की गई तो भविष्य में बच्चों को अंडा उपलब्ध कराना भी मुश्किल हो सकता है।पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि 15 अक्टूबर 2026 तक एमडीएम की राशि विक्रेताओं को भुगतान नहीं किया गया तो इसके बाद मध्याह्न भोजन योजना का संचालन पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा। साथ ही एमडीएम बंद होने से उत्पन्न किसी भी विपरीत परिस्थिति की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होने की बात कही गई है।पत्र की प्रतिलिपि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, चांदन एवं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, बांका को भी भेजी गई है।मौके पर शिक्षक मुकेश कुमार,कमलेश कुमार, राकेश कुमार यादव, प्रवीण कुमार बृजेश कुमार सिंह, अजय कुमार,यादव राजेंद्र यादव, गोपाल दास आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे.

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 08 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp