Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर आनंदपुर थाना में शांति समिति की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर आनंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया। बैठक में पूजा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस प्रशासन ने दुर्गा पूजा को लेकर जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए पूजा समितियों से उसका सख्ती से पालन करने की अपील की। पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य, सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं अग्नि सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूस एवं विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट और समय सीमा का पालन करना होगा। किसी भी स्थिति में निर्धारित मार्ग से हटकर विसर्जन जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। पूजा समितियों को पंडाल एवं आयोजन स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा प्रशासन के निर्देशों का सहयोग करने को कहा गया।उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी तरह की परेशानी, विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।बैठक में थाना क्षेत्र के कुरुमटांड और झझवा में आयोजित होने वाले एकादशी मेले को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेला एवं पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।बैठक में पूजा समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे और पूजा एवं विसर्जन के दौरान प्रशासन से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की। सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।मौके पर अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार, पूर्व मुखिया सुरेश यादव, सहेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव, किसान सलाहकार सुरेश यादव, विष्णु देवदास, सुजीत रामानी, तारिणी यादव, विष्णु देव यादव, इब्राहिम अंसारी, मेराज अंसारी, मनोज यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 08 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp