Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दुर्गा पूजा को लेकर मड़ैया थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने पर जोर।

Author Image
Written by
गुरुदेव कुमार

 खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के मड़ैया। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मड़ैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखना रहा।

बैठक में पुलिस पदाधिकारियों ने पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा विसर्जन जुलूस को लेकर भी चर्चा की गई।

Advertisement Box

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सभी समुदाय के लोग आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। पूजा समितियों को निर्धारित नियमों का पालन करने तथा प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी पुलिस-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 09 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp