Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की पहल, दुकानदारों से हुई चर्चा।

Author Image
Written by
गुरुदेव कुमार

 खगड़िया/परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत परबत्ता बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत साह की मौजूदगी में स्थानीय दुकानदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार में सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता, संभावित स्थल के चयन तथा निर्माण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान दुकानदारों ने बाजार की मौजूदा स्थिति और आम लोगों की परेशानी को सामने रखते हुए अपने सुझाव दिए। दुकानदारों का कहना था कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही बाजार की स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement Box

चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत साह ने दुकानदारों से सुझाव लेते हुए शौचालय निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान को लेकर चर्चा की। नगर पंचायत की इस पहल से दुकानदारों, ग्राहकों, महिलाओं, यात्रियों और आम राहगीरों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी बाजार में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में इसे सकारात्मक कदम बताया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 09 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp