Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: तुर्की मोड़ के पास टोटो दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार 

चांदन/बांका। कटोरिया-चांदन मुख्य मार्ग पर तुर्की मोड़ के समीप शुक्रवार को टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में टोटो पर सवार शुभम कुमार भुइयां, मालती देवी, रमनी देवी और मुन्ना किस्कू घायल हो गए। सभी नया डीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और टोटो से चांदन बाजार जा रहे थे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तुर्की मोड़ के पास पहुंचते ही टोटो चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शशिकांत और डॉ. मेघना कुमारी ने घायलों का उपचार किया।

Advertisement Box

सड़क पर जलजमाव से बन रहे गड्ढे, हादसे की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, तुर्की मोड़ के समीप मुख्य सड़क पर चापाकल का पानी जमा होने से गड्ढा बन गया है। इस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है और आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जलजमाव की समस्या दूर करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 09 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp