Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजधाम में रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित, 55 किसानों ने लिया भाग।

Author Image
Written by
गुरुदेव कुमार

 खगड़िया/गोगरी प्रखंड अंतर्गत राजधाम गांव में 7 अक्टूबर 2026 को रिफॉर्म उत्सव-2026 के अवसर पर किसान संगोष्ठी सह क्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 55 किसानों ने भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीकों, उर्वरकों के सही उपयोग तथा मिट्टी की जांच से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र खगड़िया के डॉ. जितेंद्र, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रिंस भास्कर, किसान सलाहकार पंकज, इफको एमसी के हिमांशु कुमार सिंह, इफको बाजार के रजनीश कुमार एवं प्रमोद कुमार तथा एसएफए मृत्युंजय कुमार और रणवीर कुमार उपस्थित रहे।

Advertisement Box

इस दौरान इफको के क्षेत्रीय अधिकारी ने किसानों को रिफॉर्म उत्सव के प्रमुख उद्देश्यों और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो कॉपर, नैनो जिंक सहित विभिन्न जल में घुलनशील उर्वरकों के उपयोग और फसलों पर उनके प्रभाव की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि संतुलित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में सुधार लाया जा सकता है। साथ ही मिट्टी की जांच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को मिट्टी की जरूरत के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

परबत्ता सीएचसी में 141 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच।
आज फोकस में

परबत्ता सीएचसी में 141 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच।

रूपोंहली में स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चों के साथ मारपीट, इलाज के बाद भेजे गए घर।
आज फोकस में

रूपोंहली में स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चों के साथ मारपीट, इलाज के बाद भेजे गए घर।

मड़ैया बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए दुकानदार और ठेला विक्रेता।
आज फोकस में

मड़ैया बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए दुकानदार और ठेला विक्रेता।

खगड़िया में खेलों के विकास को मिलेगी नई गति, खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक।
आज फोकस में

खगड़िया में खेलों के विकास को मिलेगी नई गति, खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक।

<span class=राजधाम में रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित, 55 किसानों ने लिया भाग।">
आज फोकस में

राजधाम में रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित, 55 किसानों ने लिया भाग।

BANKA NEWS: बांका में 14 लोक शिकायत अपीलों पर सुनवाई, आवास योजना के 10 मामलों में डीडीसी से मांगा जाएगा मंतव्य
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में 14 लोक शिकायत अपीलों पर सुनवाई, आवास योजना के 10 मामलों में डीडीसी से मांगा जाएगा मंतव्य

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 09 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp