Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: मेला देखने गए युवक को मारी गोली, हुआ मौत जांच में जुटी पुलिस

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका:- देवघर में मेला देखने गए चांदन प्रखंड के गोडियारी गांव निवासी 27 वर्षीय रोशन यादव की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नागेश्वर यादव के बड़े पुत्र रोशन यादव सोमवार की रात मेला देखने देवघर गए थे। इसी दौरान रंग मोड़ के समीप उनके घायल होने की सूचना मिली। शुरुआत में घटना को सड़क हादसा बताया गया, लेकिन देवघर सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान गोली लगने की बात सामने आई। गोली उनकी कनपटी में लगी थी।चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत से मां गीत देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद यादव सहित अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे और घटना पर दुख जताया।देवघर टाउन थाना एवं बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें और घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान की जा सके। घटना के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसे सुनियोजित वारदात बताए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इधर, चांदन थाना पुलिस भी मामले पर नजर बनाए हुए है। चांदन थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं आई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि रोशन यादव बीए की पढ़ाई कर रहे थे और दो भाइयों में बड़े थे। उनकी मौत से गोडियारी गांव में शोक की लहर है। दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर दुख और चिंता का माहौल बना हुआ है.

Advertisement Box

BOUNSI NEWS: छह फीट लंबी अगरबत्ती से मां दुर्गा की आराधना, पुरानी हाट मंदिर में दिखा अनोखा भक्तिभाव
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: छह फीट लंबी अगरबत्ती से मां दुर्गा की आराधना, पुरानी हाट मंदिर में दिखा अनोखा भक्तिभाव

BANKA NEWS: मां तेलडीहा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
आज फोकस में

BANKA NEWS: मां तेलडीहा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

BANKA NEWS: बांका में सुरक्षा को लेकर पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में सुरक्षा को लेकर पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान

BANKA NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, पंडालों में सुरक्षा का कड़ा पहरा
आज फोकस में

BANKA NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, पंडालों में सुरक्षा का कड़ा पहरा

<span class=CHANDAN NEWS: मेला देखने गए युवक को मारी गोली, हुआ मौत जांच में जुटी पुलिस">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: मेला देखने गए युवक को मारी गोली, हुआ मौत जांच में जुटी पुलिस

BANKA NEWS: मुख्यमंत्री के तेलडीहा मंदिर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम अंशुल अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा
आज फोकस में

BANKA NEWS: मुख्यमंत्री के तेलडीहा मंदिर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम अंशुल अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp