खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के मडैया थाना अंतर्गत मडैया बाजार में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान मडैया गांव निवासी इचंद्र कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अगुवानी-महेशखूंट मार्ग पर स्थित मडैया बाजार में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। घटना में अमित कुमार घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), परबत्ता लाया गया।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रामानुज कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति का उपचार किया गया। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
इधर, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना की चर्चा हो रही है। हालांकि, मारपीट के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता ।






