Bihar Breaking News: सुनवाई के दौरान मुद्दालय गैरहाजिर, कुर्की वारंट जारी 

Bihar Breaking News, दैनिक बिहार पत्रिका,भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत नवगछिया के ढोलबज्जा थानाक्षेत्र में दर्ज एक मामले में पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश लवकुश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई।

उक्त मामले में जजमेंट पर सुनवाई की जानी थी, पर कांड का मुद्दालय (शिकायतकर्ता) न्यायालय से गैरहाजिर पाया गया।

उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने सख्ती दिखाते हुए मुद्दालय के विरुद्ध कार्रवाई की है। न्यायालय का कीमती समय बर्बाद करने और अवमानना करने को लेकर अदालत ने मुद्दालय के विरुद्ध कुर्की वारंट जारी कर दिया है।

मामले में अगली सुनवाई की तिथि में हर हाल में मुद्दालय को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083766
Users Today : 16
Users Yesterday : 35