
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- भूमि विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार, 24 अक्टूबर को सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया लाल झा और सीओ प्रशांत शांडिल्य ने रास्ता विवाद से जुड़े एक मामले की जांच-पड़ताल की।सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि सुईया थाना के सामने मुख्य मार्ग से सटी जमीन को एक रैयत द्वारा केवाला के माध्यम से खरीदे जाने की जानकारी मिली है। आरोप है कि उक्त जमीन पर काम कराए जाने से आवेदक सहित अन्य लोगों के आवागमन का रास्ता बंद होने की आशंका है। मामले की सूचना मिलने पर जांच की गई। सीओ ने बताया कि भूमि की पैमाइश होने तक संबंधित स्थल पर काम कराने पर रोक लगा दी गई है, ताकि भूमि विवाद का निष्पक्ष तरीके से निपटारा किया जा सके।








