Khagaria Breaking News: गोगरी में जमीन के दस्तावेजों को आधार से किया लिंक

Khagaria Breaking News: गोगरी/खगड़िया| पंचायतों में राजस्व कर्मचारियों के द्वारा शिविर लगाकर जमीन के दस्तावेजों को आधार कार्ड से लिंक करने का काम किया जा रहा है।

शिविर लगाकर कहा जा रहा है कि जिनका रसीद कट रहा है वो अपने की जमीन की रसीद और आधार कार्ड लेकर आएं और आधार से लिंक कराएं। ताकि कभी भी कहीं भी ऑनलाइन के द्वारा कागजात का विवरण प्राप्त किया जा सके।

भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। राजस्व कर्मचारी रजनी रंजन ने बताया कि बुधवार को गोगरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर में शिविर लगाकर इस योजना की जानकारी लोगों को दी गई।

जिसमें 86 आवेदन आया और 86 लोगों के जमीन के कागजात को आधार से लिंक किया गया। वहीं रामपुर पंचायत में रत्नेश कुमार ने शिविर का आयोजन कर इसकी जानकारी लोगों को दी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082719
Users Today : 26
Users Yesterday : 26