Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BIHAR NEWS: राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: बिहार के स्टॉल पर पहुंचे माननीय प्रधानमंत्री का मिथिला पाग से स्वागत

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

पटना/केवड़िया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित भव्य समारोह में बिहार पर्यटन विभाग ने सहभागिता की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उद्घाटित इस आयोजन ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विविधता में एकता के गौरवशाली संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। बिहार के स्टॉल पर पहुंचे माननीय प्रधानमंत्री का पारंपरिक मिथिला पाग और शॉल भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन की असीम संभावनाओं को इस राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया गया। मधुबनी चित्रकला का जीवंत प्रदर्शन, एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मखाना, सिक्की कला, टिकुली कला एवं पत्थरकट्टी शिल्प की प्रस्तुति ने बिहार की विशिष्ट लोककलाओं और पारंपरिक शिल्पकला को आकर्षक रूप से सामने रखा। बिहार के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में महाबोधि मंदिर, मां जानकी पुनौराधाम मंदिर, देव सूर्य मंदिर एवं प्राचीन नालंदा महाविहार के पुरातात्विक स्थल को प्रदर्शित किया गया। साथ ही, बिहार के पारंपरिक व्यंजनों ने आगंतुकों को राज्य की समृद्ध पाक-संस्कृति से परिचित कराया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 31 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp