Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता नवजात बच्ची के इलाज में अनियमितता का आरोप, निजी अस्पताल पहुंची पुलिस; दोनों पक्षों ने दिया आवेदन।

*डिस्चार्ज के दौरान मेडिकल रिपोर्ट और इलाज के कागजात मांगने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच*

खगड़िया/परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात बच्ची के इलाज के दौरान कथित अनियमितता और विवाद का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। गुरुवार को अस्पताल में हुए हंगामे की घटना की जांच करने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की।

Advertisement Box

जांच के लिए पहुंचे परबत्ता थाना के एसआई सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि निजी अस्पताल में हुए हंगामे की घटना की जांच के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 27 अक्टूबर को प्रखंड क्षेत्र के बिठला गांव निवासी मनीष कुमार अपनी पत्नी कल्याणी कुमारी के साथ सुबह करीब 8:30 बजे अपनी नवजात बच्ची को लेकर उक्त निजी अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक, बच्ची में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उसे सुरक्षित उपचार के लिए एनआईसीयू में भर्ती कराया गया था।

आरोप है कि बच्ची को डिस्चार्ज कराने के दौरान जब परिजनों ने इलाज की स्थिति और उपचार से संबंधित जानकारी मांगी तथा मेडिकल रिपोर्ट, इलाज के कागजात और जमा की गई राशि की रसीद देने की मांग की, तो अस्पताल के डॉक्टर कथित तौर पर आगबबूला हो गए। इसके बाद अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।

परिजनों ने इलाज से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं देने और कथित दुर्व्यवहार को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी आवेदन दिए जाने की बात सामने आई है।

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नवजात बच्ची के इलाज से जुड़े इस विवाद ने निजी अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को उपचार संबंधी जानकारी और मेडिकल दस्तावेज उपलब्ध कराने के सवाल को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

 

*दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।*

 

 

 

BANKA NEWS: बांका के सभी थाना परिसरों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका के सभी थाना परिसरों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

JAMALPUR NEWS: मालदा मंडल में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, जमालपुर और मालदा में आयोजित हुई ‘एकता दौड़’
आज फोकस में

JAMALPUR NEWS: मालदा मंडल में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, जमालपुर और मालदा में आयोजित हुई ‘एकता दौड़’

BIHAR NEWS: पटना में राजकीय समारोह के साथ मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
आज फोकस में

BIHAR NEWS: पटना में राजकीय समारोह के साथ मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

BOUNSI NEWS: सरदार पटेल की जयंती पर बौंसी से मंदार तक निकला एकता मार्च
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: सरदार पटेल की जयंती पर बौंसी से मंदार तक निकला एकता मार्च

मड़ैया में 78 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार।
आज फोकस में

मड़ैया में 78 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार।

<span class=परबत्ता नवजात बच्ची के इलाज में अनियमितता का आरोप, निजी अस्पताल पहुंची पुलिस; दोनों पक्षों ने दिया आवेदन।">
आज फोकस में

परबत्ता नवजात बच्ची के इलाज में अनियमितता का आरोप, निजी अस्पताल पहुंची पुलिस; दोनों पक्षों ने दिया आवेदन।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 31 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp