मुख्यमंत्री ने गया में विकास योजनाओं की समीक्षा, कई नई परियोजनाओं की घोषणा

गया (बिहार)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के तहत गया जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा समाहरणालय सभागार में की। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने मुख्यमंत्री को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, नल-जल योजना, ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट, उद्यमी योजना, कृषि विकास, पंचायती योजनाओं सहित कई प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तेजी से योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्देश दिया और शहर व ग्रामीण विकास के लिए कई नई घोषणाएं कीं। उन्होंने इमामगंज में डिग्री कॉलेज, फ्लाईओवर निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, खेल मैदान, पंचायत भवन, जल प्रबंधन और पुल निर्माण जैसी योजनाओं को स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने महिला आरक्षण, सरकारी नौकरियों, स्वरोजगार योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, विधायक, सांसद, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083077
Users Today : 48
Users Yesterday : 51