यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए अहम निर्देश
Bihar News, वैशाली | जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने आज हाजीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की मौजूदा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने, प्लेटफार्म गलियारों को चौड़ा करने, और अंतिम समय में प्लेटफार्म बदलने से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टेशन परिसर में गैर-जरूरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल संबंधित ट्रेन के यात्री ही प्लेटफार्म पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, स्टेशन मास्टर राकेश कुमार सिंह, आरपीएफ थानाध्यक्ष साकेत कुमार सिंह सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"
Post Views: 370





Users Today : 25
Users Yesterday : 49