पटना। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता, अखिल भारतीय वियाहुत कलवार महासभा के संगठन मंत्री सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने इस अवसर पर डॉ अरविन्द वर्मा के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ वर्मा ने समाज जागरण के लिए जो कार्य किए हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं। कलवार समाज के चहुंमुखी विकास के लिए उन्होंने अपनी पूरी निष्ठा से कार्य किया है, जिससे समाज में सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक चेतना जागृत हो रही है।
मंत्री डॉ जायसवाल ने कहा कि राजनीति से दूर रहकर भी डॉ अरविन्द वर्मा समाज जागरूकता में अहम भूमिका निभा रहे हैं, जो काबिले तारीफ है। डॉ वर्मा न केवल सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं बल्कि लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से भी समाज में चेतना फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने समाज के युवा वर्ग से अपील की कि वे भी समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सामाजिक उत्थान में योगदान दें।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 4
Users Yesterday : 20