गोगरी में सांप्रदायिक सौहार्द का अद्भुत नजारा, मिलकर मनाया गया होली का उत्सव
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड में शुक्रवार को गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जब मुस्लिम समाज के लोगों ने हिन्दू भाइयों को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस पहल ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत के सरपंच नूर आलम ने इस अवसर पर पंचायत की विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए पहले धूरखेल का आनंद लिया और फिर जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद विभिन्न टोलों में जाकर सभी समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम और भाईचारा समाज को मजबूत करने और विकास की गति को बढ़ाने में सहायक होता है।
मुखिया कृष्णानंद यादव ने भी इस अवसर पर कहा कि रामपुर पंचायत में हिन्दू-मुस्लिम एकता की परंपरा हमेशा से रही है। यहां के लोग राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम और भाईचारा बनाए रखते हैं।
इस मौके पर उपमुखिया राजा कुमार शेष, पंचायत समिति प्रतिनिधि संतोष प्रिंस, मोती सहनी, ललन मिश्र, नीतीश कुमार, तनवीर आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 32
Users Yesterday : 45