भाजपा खगड़िया: चौथी बार मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता बने मनीष कुमार राय

खगड़िया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खगड़िया जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने संगठन के विस्तार के तहत पार्टी के समर्पित और चर्चित युवा नेता मनीष कुमार राय (गुड्डू) को चौथी बार जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया है। यह लगातार चौथी बार है जब पार्टी ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जो उनके संगठन कौशल और समर्पण का प्रमाण है।

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

अपनी नियुक्ति पर मनीष कुमार राय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा,
“पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा और मेहनत से खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी ऊर्जा के साथ करूंगा।”

उन्होंने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसाणिया, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय सह प्रभारी रविंद्र रंजन सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

राजनीति में मजबूत पकड़, चौथी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी

मनीष कुमार राय भाजपा के कुशल रणनीतिकार और जमीनी स्तर पर सक्रिय युवा नेता हैं। संगठन में उनकी कार्यशैली और मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें लगातार चौथी बार यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा की मीडिया रणनीति को धारदार बनाने और पार्टी के प्रचार-प्रसार को मजबूत करने में मनीष कुमार राय की अहम भूमिका रहेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता

उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। कार्यकर्ता और समर्थक इस फैसले को भाजपा संगठन को और सशक्त बनाने वाला कदम बता रहे हैं।

मनीष कुमार राय की यह नियुक्ति भाजपा संगठन में उनकी प्रभावशाली भूमिका और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे निभाने के लिए वे पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि वे अपनी नई पारी में संगठन को किस नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081741
Users Today : 42
Users Yesterday : 42