भागलपुर: मालदा मंडल का सघन टिकट जांच अभियान, 514 बेटिकट यात्री पकड़े गए

भागलपुर–गोड्डा और भागलपुर–जमालपुर रेलखंड में विशेष अभियान, जुर्माने से रेलवे को 5.40 लाख रुपये का राजस्व

भागलपुर। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने बिना टिकट यात्रा और रेलवे नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा कसते हुए भागलपुर–गोड्डा एवं भागलपुर–जमालपुर रेलखंड में गुरुवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 514 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए, जिनसे 5 लाख 40 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

यह अभियान मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाना, रेलवे नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा करना था।

जांच अभियान के दौरान कोइली खुटाहा हॉल्ट, धौनी, गोनू धाम हॉल्ट, हटपुरैनी हॉल्ट, टिकानी, मंदार हिल सहित विभिन्न स्टेशनों एवं इन रेलखंडों से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई।

अभियान में वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 514 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹5,40,700 का जुर्माना वसूला गया।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। इससे न केवल अनावश्यक जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकता है, बल्कि सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के साथ रेलवे राजस्व की भी सुरक्षा होती है।

रिपोर्ट: अभिषेक अग्रवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083559
Users Today : 6
Users Yesterday : 24