शिव मंदिर तक सुगम मार्ग की मांग: विहिप ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

खगड़िया। रक्षपाल कॉलोनी, डाक-बंगला वार्ड नंबर 23 में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना शिव मंदिर इन दिनों सुगम मार्ग के अभाव में भक्तों के लिए पहुंचना दुश्वार हो गया है। वर्तमान में यह मंदिर जिला परिषद कार्यालय के अधीन है, जिसके कारण मंदिर तक पहुंचने का रास्ता निर्माणाधीन क्षेत्र से होकर गुजरता है। भक्तजनों को मंदिर तक पहुंचने के लिए अनुमति लेकर जाना पड़ता है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी असुविधा हो रही है।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जिलाधिकारी कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिलाधिकारी से मंदिर तक आने-जाने के लिए सुगम मार्ग की व्यवस्था कराने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के बाद विहिप के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख नितिन कुमार ने कहा कि संगठन मठ-मंदिरों की रक्षा और हिंदू धर्म को सशक्त बनाने के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर तक पहुंचने में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

इस मौके पर विहिप के जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अभिमन्यु कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका  ,खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080721
Users Today : 13
Users Yesterday : 199