Khagaria News: खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। मोरकाही थाना क्षेत्र के कामाथान बहियार (दियारा) इलाके में बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार निर्मित पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, एक अर्धनिर्मित देसी कट्टा, आठ मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले कई औजार जब्त किए हैं।

मौके से पुलिस ने मुंगेर जिला के वरधा गांव निवासी मो. अली के पुत्र मो. इंजमाम उर्फ अब्बू, मो. वसीम और मो. सदरुल को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित हथियार बनाने के पेशेवर कारीगर बताए जा रहे हैं और इनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 और 2017 में ये सभी अवैध हथियार रखने के मामलों में जेल जा चुके हैं। इनकी आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।

एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कामाथान बहियार स्थित स्व. पुलिस यादव के पुत्र गुड्डू यादव के बासा में हथियारों की अवैध फैक्ट्री चल रही है। सूचना की पुष्टि होते ही मोरकाही और अलौली थाना के पुलिस बल तथा एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया।

पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन हथियारों की सप्लाई किन-किन अपराधियों या गिरोहों को की जाती थी। एसपी राकेश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी अपराधी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे पाताल से भी ढूंढ़कर गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080735
Users Today : 27
Users Yesterday : 199