Bihar News: आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

सरस्वती पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विद्यार्थियों ने बांधा समां, अभिभावकों ने की सराहना

Bihar News, गयाजी — डॉ. किशोर मोहन कॉम्प्लेक्स, सिकड़िया मोड़, गया जी स्थित आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री संजय कुमार एवं बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री धनराज शर्मा के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजा के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि धनराज शर्मा को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

बसंतोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ऐसा मनमोहक वातावरण बनाया कि पूरा परिसर भक्तिमय और उल्लास से भर उठा। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित माता-पिता एवं अभिभावकों ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

अपने संबोधन में प्रदेश मंत्री धनराज शर्मा ने कहा कि विद्यालय के निदेशक संजय कुमार पिछले 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा दे रहे हैं। उनका शैक्षणिक अनुभव, समर्पण एवं समाज के प्रति योगदान प्रशंसनीय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर उप निदेशक इं. संजीव कुमार, प्रबंधक ब्रजेश कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, आदर्श कुमार, प्रो. विनोद कुमार, अनिल पटेल, गिरिजा शर्मा, सरयू शर्मा, राम विनय शर्मा, आशुतोष सिन्हा, अमीत, विकाश पांडेय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083013
Users Today : 35
Users Yesterday : 91