खगड़िया। शहर के पत्रकार नगर सन्हौली निवासी जगदूत समाचार पत्र के संस्थापक व संपादक अरुण वर्मा के नवविवाहित पुत्र एवं पुत्रवधू के स्वागत-सम्मान समारोह में गत रविवार को देर रात तक स्नेह, सौहार्द और मंगलकामनाओं की अनुपम छटा देखने को मिली। गौशाला रोड स्थित मधुर मिलन विवाह भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में नगर के प्रबुद्ध जनों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने नव दम्पत्ति को सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविंद कुमार वर्मा ने किया।

सदर विधायक बबलू कुमार मंडल तथा जिप अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि दांपत्य जीवन विश्वास और समर्पण की पवित्र यात्रा है। प्रेम और सहनशीलता ही वैवाहिक जीवन की सुदृढ़ आधारशिला होती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दोनों का जीवन सुख, शांति और यश से परिपूर्ण हो।
नगर सभापति अर्चना कुमारी तथा पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव ने कहा कि विवाह दो आत्माओं का पावन संगम है, जो जीवन को पूर्णता प्रदान करता है। नव दम्पति का जीवन सदा सौहार्द, समझ और आपसी सम्मान से आलोकित रहे। दोनों समाज और परिवार के लिए प्रेरणा बनें, यही कामना है।
कांग्रेस नेता कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान तथा पूर्व विधायक छत्रपति यादव , डॉ प्रेम कुमार, डॉ एच प्रसाद,जन सुराज नेता सुमन कुमार पटेल, नेत्री जयंती पटेल, डॉ कवयिंद्र कुमार ने कहा कि सफल दांपत्य वही है जिसमें प्रेम के साथ उत्तरदायित्व का संतुलन हो। जीवन की प्रत्येक परीक्षा में दोनों एक-दूसरे का संबल बनें। ईश्वर इन्हें सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और उन्नति पथ पर अग्रसर रखे।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने नव दम्पति को आशीर्वाद दिया और अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि विवाह संस्कार नहीं, जीवन साधना है। जब विचारों में एकता और मन में प्रेम होता है, तब दांपत्य स्वर्ग बन जाता है। संतुलन, संयम और सेवा से परिपूर्ण जीवन ही सच्चा वैवाहिक धर्म है।
समारोह में किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुड्डू, जदयू जिला उपाध्यक्ष शम्भू झा, अनिल जयसवाल,कवि सुखनंदन पासवान,पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरणदेव यादव, गुड्डू ठाकुर, पत्रकारों में अनुज सिंह, राजकिशोर सिंह, शशिभूषण प्रसाद,सुरज भारती, प्रद्युम्न सिंह, अशोक वर्मा, अनिल वर्मा,अजय वर्मा, उमेश चौधरी,विजय जयसवाल, कौशल कुमार, मुकेश सिंह,रौशन कुमार,सिकेन्द्र वक्त आजाद,नीरज कुमार शर्मा,सुमलेश यादव,प्रभू जी, पुरूषोत्तम श्रीवास्तव, गीता कुमार गायक, व्रजेश कुमार,देव जी, सुरेश नायक, इरफान आलम,मोख्तार आलम,सोनू सिंघम सहित नगर सभापति प्रतिनिधि, राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता तथा पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
आयोजक अरुण वर्मा ने आगत अतिथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से ही आदर्श विवाहोपरांत यह अवसर अविस्मरणीय बन सका।
सनद रहे कि रविराज संग शिवांगी विवाह दहेज मुक्त आदर्श विवाह गत 29 जनवरी 2026 को ही मधेपुरा जिला के सिंघेश्वर स्थान में वैदिक रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था।
रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 16
Users Yesterday : 13