वरिष्ठ आईपीएस सुशील कुमार का गया में भव्य स्वागत, पुलिस–जन समन्वय पर दिया गया जोर
गया जी — गया जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने अंगवस्त्र, फूलों की माला एवं विष्णु चरण भेंट कर वरीय पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया।
इस मौके पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि सुशील कुमार इससे पूर्व भी गया जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कई जघन्य कांडों का सफल उद्भेदन कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया था। उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने तत्परता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता का परिचय दिया, जो आज भी जनता के बीच सराहना का विषय है।
डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि ऐसे अनुभवी, कर्मठ और ओजस्वी अधिकारी का पुनः गया की धरती पर सेवा के लिए आना जिले के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी और जिले में अमन-चैन कायम रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच समन्वय से ही एक शांत, सुरक्षित और अपराध-मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर राजेंद्र (अधिवक्ता) एवं संतोष ठाकुर ने भी कहा कि पुलिस–जन सहयोग बढ़ने से अपराध नियंत्रण में और मजबूती आएगी तथा आम लोगों का विश्वास व्यवस्था पर और सुदृढ़ होगा।
वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे गया जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन न्याय, सुरक्षा और सेवा के सिद्धांतों पर खरा उतरते हुए जनता के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखेगा।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 13
Users Yesterday : 13