गया जी — बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविवार की शाम गया कॉलेज खेल परिसर पहुंचीं। यहां तीरंदाजी ग्राउंड में अभ्यास कर रहे नन्हे तीरंदाजों से मिलकर वे काफी प्रभावित नजर आईं। मंत्री ने बच्चों के अभ्यास को करीब से देखा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर बिहार आर्चरी कोच जयप्रकाश ने बताया कि गया में तीरंदाजी को स्थापित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि के महानिदेशक के सहयोग और मार्गदर्शन से यहां के तीरंदाज आज राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लगातार पदक जीत रहे हैं। महानिदेशक समय-समय पर यहां आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी करते रहे हैं।
कोच जयप्रकाश ने बताया कि लक्ष्य है कि इसी ग्राउंड में अभ्यास करने वाले तीरंदाज अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करें।
मंत्री श्रेयसी सिंह ने अभ्यासरत बच्चों शिवांशिका, ईशान, अराध्या भारती, नमन और आर्यन से बातचीत की, उनके प्रदर्शन की सराहना की और बेहतर करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से दोबारा आने का वादा भी किया और कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग देती रहेगी।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 13
Users Yesterday : 13