10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इंडिया पोस्ट में 28,740 पदों पर भर्ती

बिना परीक्षा–इंटरव्यू सीधी नियुक्ति, चयन होगा 10वीं के अंकों के आधार पर

नई दिल्ली — देशभर में 10वीं पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ने शानदार मौका दिया है। विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा के अंकों से तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के तहत देश के विभिन्न पोस्टल सर्किलों में कुल 28,740 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसे 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

कौन-कौन से पद होंगे?

भर्ती के अंतर्गत निम्न पद शामिल हैं—

  • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
  • ग्रामीण डाक सेवक (GDS)

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
  • फॉर्म सबमिट व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
  • करrection विंडो: 18 से 19 फरवरी 2026
  • पहली संभावित मेरिट लिस्ट: 28 फरवरी 2026

विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन कर लें।

वेतनमान कितना मिलेगा?

  • BPM: ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह
  • ABPM/GDS: ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह

ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं के लिए यह वेतन काफी आकर्षक माना जा रहा है।

योग्यता व आवश्यक शर्तें

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य
  • गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी
  • संबंधित पोस्टल सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान
  • कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान और साइकिल चलाने की क्षमता

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. GDS भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें
  3. पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  4. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें

बिना परीक्षा सीधी भर्ती होने के कारण यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए एक आसान और बेहतरीन अवसर है। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078389
Users Today : 13
Users Yesterday : 13