केंद्रीय बजट 2026–27 पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का संतुलित समर्थन

आर्थिक मजबूती, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम: प्रवक्ता इंजीनियर दिवाकर सिंह

गया जी — (हम) के पार्टी प्रवक्ता ने केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश को आर्थिक मजबूती, सतत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।

उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, हरित ऊर्जा, स्टार्टअप्स और कौशल विकास को दी गई प्राथमिकता सराहनीय है। पूंजीगत निवेश में वृद्धि से रोजगार सृजन को बल मिलेगा और औद्योगिक विकास को गति प्राप्त होगी।

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े प्रावधान भविष्य के भारत की मजबूत नींव रखते हैं। सरकार द्वारा दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत यह बजट सकारात्मक संकेत देता है।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों, मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिलने वाले लाभों का असर ज़मीन पर तेज़ी से दिखना चाहिए। योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

अंत में, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की ओर से इस जनहितैषी और जनकल्याणकारी केंद्रीय बजट 2026–27 के लिए एवं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082899
Users Today : 12
Users Yesterday : 26