खगड़िया। जिले के चौथम प्रखंड में दो पैक्स अध्यक्ष पदों के लिए शनिवार को मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। मतगणना के बाद पिपरा पैक्स से छत्री सिंह और बुच्चा पैक्स से पाण्डव कुमार को विजयी घोषित किया गया।
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह मतगणना शुरू हुई, जो दोपहर तक चली।
पिपरा पैक्स में कुल 751 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें छत्री सिंह को 498 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी तारणी सिंह को 230 मत प्राप्त हुए। वहीं 23 मत रद्द घोषित किए गए। इस तरह छत्री सिंह ने 260 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
वहीं बुच्चा पैक्स में कुल 836 मतदाता मतदान में शामिल हुए। यहां पाण्डव कुमार को 321 मत, अनिल सिंह को 264 मत, कविता देवी को 185 मत और परमानंद चौधरी को 46 मत प्राप्त हुए। इस पैक्स में 20 मत रद्द किए गए। पाण्डव कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 57 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।
परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर, रंग-गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर चौथम व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार साह, नीरपुर पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष खड़ग कुमार विजय सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
मतगणना कार्य में श्यामल कुमार, राजेश कुमार समेत कई कर्मियों की अहम भूमिका रही।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 22
Users Yesterday : 26