स्थायी दर्जा, 12 माह मानदेय, पेंशन व स्वास्थ्य सुविधा की मांग, खगड़िया में रसोइया यूनियन का संपर्क अभियान तेज
महेशखूंट (खगड़िया)। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया यूनियन (एटक) की ओर से सात सूत्री मांगों को लेकर आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रीय आम हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूनियन द्वारा जिलेभर के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
यूनियन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य बिन्देश्वरी साह ने बताया कि रसोइयों की मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहे हैं। यूनियन सदस्य जयकिशोर मंडल ने कहा कि रसोइयों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा, मृत रसोइया के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा, सभी रसोइयों को 12 माह का भुगतान, स्वास्थ्य सुविधा और पेंशन योजना का लाभ दिया जाना चाहिए।
हड़ताल के समर्थन में गोगरी प्रखंड के पितोझिया, महेशखूंट, बन्नी, पकरैल सहित कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यूनियन नेताओं ने रसोइयों से अपील की है कि वे 12 फरवरी की आम हड़ताल में एकजुट होकर भाग लें, ताकि सरकार तक उनकी आवाज मजबूती से पहुंच सके।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 22
Users Yesterday : 26