स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती: मुख्यमंत्री ने 1224 नवनियुक्त डॉक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

ग्रामीण व दूरदराज़ क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने का सरकार का लक्ष्य – नीतीश कुमार

पटना। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह कार्यक्रम राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किया गया था।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने अनुभव प्रकाश, मृणाल कुमार, रौशन कुमार, नेहा कुमारी, रविरंजन कुमार, उत्कर्ष शर्मा, आशीष रंजन, आलोक रंजन और अभिषेक कुमार को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नवनियुक्त चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त डॉक्टरों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर, सुलभ और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में, जहां गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की सबसे अधिक जरूरत होती है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा-भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर नागरिक तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है।

समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सकों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति तथा नवनियुक्त डॉक्टर उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, पटना 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082715
Users Today : 22
Users Yesterday : 26