डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, राघोपुर प्रखंड कार्यालय में 9 कर्मियों पर गिरी गाज

एक्शन मोड में डीएम सावन कुमार, अनुपस्थित कर्मियों की कटी हाजिरी, वेतन रोकने का आदेश

सुपौल। जिले के राघोपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिलाधिकारी सावन कुमार अचानक औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। बिना पूर्व सूचना हुए इस निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर, सीएससी काउंटर समेत विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया।

डीएम ने काउंटरों पर मौजूद कर्मियों से सीधे बातचीत कर कामकाज की स्थिति जानी और कार्यालय पहुंचे आम नागरिकों से भी फीडबैक लिया। इस दौरान कुछ फरियादियों ने शिकायत की कि कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आते, जिससे सरकारी कार्यों में अनावश्यक देरी होती है। जांच में यह भी सामने आया कि निर्धारित समय पर केवल दो कर्मचारी ही कार्यालय में उपस्थित थे, जबकि कुल नौ कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

इस गंभीर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी काटने और एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित कर्मियों के खिलाफ आगे भी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि वे स्वयं स्थल पर पहुंचकर कार्य की जांच करें और आवश्यक रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया और राजस्व अधिकारी आकांक्षा कुमारी भी मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और आम जनता को बिना किसी बाधा के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि लापरवाही पर आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083016
Users Today : 38
Users Yesterday : 91