पूजा-अर्चना जारी, देर शाम निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात
खगड़िया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोगरी स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखी जा रही हैं। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना में लीन हैं। पूरे क्षेत्र में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त बल की तैनाती की गई है। मंदिर कमेटी के सदस्य भी व्यवस्था संभालते नजर आ रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मंदिर के पुजारी रणबीर झा ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ दूर-दराज से भी भक्त यहां पहुंच रहे हैं।
इस अवसर पर मंदिर व्यवस्था में सक्रिय रूप से सहयोग देने वालों में धनिक पासवान, अम्भो यादव, पाठक कुमार पटेल, गौतम कुमार पटेल, ज्वाला मंडल, दीपक मंडल, अंकित पटेल सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
फिलहाल मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार जारी है। देर शाम भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बारात में पारंपरिक झांकियां, ढोल-नगाड़े और भक्तों की टोली आकर्षण का केंद्र होंगी। आयोजकों के अनुसार बारात पूरे नगर भ्रमण के बाद पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 24
Users Yesterday : 26