डीपीओ ने मॉडल विद्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना, सुधार के दिए निर्देश

चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, भैरोगंज (मॉडल विद्यालय) का शुक्रवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) राज कुमार राजू एवं पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि राकेश रंजन द्वारा भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं तथा समग्र संचालन व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में डीपीओ ने विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था, खेलकूद गतिविधियों, पेयजल सुविधा, स्वच्छ शौचालय, बायोलॉजी लैब, संगीत कक्ष, स्मार्ट क्लास, मॉडल लाइब्रेरी तथा आईसीटी लैब का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे संतोषजनक बताया। साथ ही, कुछ कमियों को चिन्हित कर उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश भी दिए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव ने इस अवसर पर डीपीओ राज कुमार राजू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय के निरंतर विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि गुड फ्राइडे की छुट्टी के बावजूद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते नजर आए। विद्यालय में अनुशासन, कार्यप्रणाली एवं शिक्षकों की सक्रियता को देखकर डीपीओ ने प्रसन्नता व्यक्त की और पूरे स्टाफ की सराहना की।

यह निरीक्षण न केवल विद्यालय की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि भविष्य में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल भी साबित हुआ।

रिपोर्ट: दिलावर अंसारी, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082996
Users Today : 18
Users Yesterday : 91