इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के प्रति किया जागरूक

गया। इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज की ओर से ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल, गया में कक्षा तीन से छह तक के विद्यार्थियों के लिए पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था, ताकि वे बचपन से ही अच्छी आदतें अपनाकर स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने विद्यार्थियों को संतुलित भोजन और जंक फूड के बीच का अंतर, पौष्टिक आहार के महत्व, नियमित शारीरिक गतिविधियों, पर्याप्त नींद तथा स्वच्छता के लाभों के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी। साथ ही मधुमेह (डायबिटीज) और उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से इनके कारण, बचाव और स्वस्थ आदतों के महत्व को भी समझाया गया।

बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं विभिन्न शैक्षणिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के बीच स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता पुस्तिकाएं और पंपलेट वितरित किए गए।

क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मधु प्रिया ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली की आदतें बचपन से विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे सही खान-पान, नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे तो भविष्य में अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव संभव होगा। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ उन्हें अपने परिवार और समाज में भी स्वास्थ्य जागरूकता का संदेशवाहक बनाना है।

कार्यक्रम की सफलता में डॉ. तेजस्वी नंदन, डॉ. चरिमा, डॉ. पल्लवी, डॉ. सादिया सूरी, स्वाति, संजना, राखी, रश्मि, नंदनी, दीपाली एवं शाज़िया सहित क्लब की अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082984
Users Today : 6
Users Yesterday : 91