Attack On Police In Patna : पटना में बीती रात उत्पाद विभाग और बिहटा थाने की पेट्रोलिंग टीम पर ग्रामीणों ने उस वक्त हमला कर दिया, जब टीम शराब की छापेमारी करने मूसेपुर टोला गांव पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति तोता राय को हिरासत में लिया था, जिसके बाद लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की। वहीं हिरासत में लिए गए शराबी को भी पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर फरार हो गए। इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की पुष्टि नहीं की गई है।
वहीं हमले के बाद किसी तरह से उत्पाद और पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की भी बात कही जा रही, लेकिन पुलिस की ओर से इनकार किया गया है। उधर, घटना की सूचना पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस की दूसरी टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। घटना के बाद गांव में कैंप करते हुए छापेमारी भी की गई।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 16
Users Yesterday : 62