Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

भोजपुर पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, पार्टी के लिए घर में बहाने से बुलाया था

Bhojpur Panchayat Samiti member shot dead

Bhojpur Panchayat Samiti member shot dead

बिहार पत्रिका डिजिटल, भोजपुर में शुक्रवार देर शाम पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। हथियारबंद अपराधियों ने उसके सिने में 4 गोली मारी। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना के बेलाउर गांव निवासी दीपक साह (40 वर्षीय) के रूप में की गई है।

अपराधियों ने दीपक को पार्टी करने के बहाने घर से बुलाया और फिर घटना को अंजाम दिया। दीपक एक मिठाई दुकानदार भी थे। वह पहली बार पूर्वी बेलाउर से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीते थे। मामला जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव का है।

इधर, मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि उनके बेटे आयुष का आरा में एक दोस्त है, जिसके पास एक अवैध पिस्टल था जो खराब हो गया था। ऐसे में पिस्टल को बनवाने के लिए आयुष ने उसे गांव के ही ऋषि नामक युवक को दिया था। ऋषि पिस्टल बनाने के बाद भी उसे वापस नहीं कर रहा था। जिसके बाद आरा निवासी युवक आयुष पर लगातार पिस्टल दिलवाने का दबाव बनाने लगा। आयुष करीब 4 महीने से ऋषि को पिस्टल वापस करने के लिए बोल रहा था। वह बार-बार कहता था कि पिस्टल दे दो। अगर नहीं देना है तो वह भी बोल दो। हम लोग उसका पैसा दे देंगे। लेकिन ऋषि बराबर आज कल कहकर टाल देता था।

Bhojpur Panchayat Samiti member shot dead

ऐसे में शुक्रवार सुबह ऋषि ने कहा कि मैं आज पैसा दे दूंगा। साथ ही उसने आयुष के पति के कहा कि शाम में जब आप पार्टी मनाने आएंगे। उसी समय मैं पैसा दे दूंगा। जिसके बाद ऋषि ने उनके पति से ही पार्टी मनाने के लिए पैसे भी लिए।

शुक्रवार की देर शाम करीब ऋषि ने फोन कर उनके घर के नीचे बुलाया, जिसके बाद पति दीपक कुमार साह घर से गांव में ही स्थित ठाकुर टोली में पार्टी मनाने के लिए लेकर चला गया।

वह अपने एक अन्य साथी के साथ ठाकुर टोली चले गए। तभी कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उन्हें गोली लग गई है। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि उन लोगों द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है और वह खून से लथपथ मृत अवस्था में जमीन पर गिरे पड़े हैं। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62