अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास फिर हुआ धमाका, जांच में जुटी पुलिस

Amritsar Bomb Blast Case

बिहार पत्रिका डिजिटल, Amritsar Bomb Blast Case : अमृतसर में गोल्डन टेंपल से 800 मीटर दूर हैरिटेज स्ट्रीट पर सोमवार सुबह 6.30 बजे धमाका हुआ। इस इलाके में 32 घंटे में यह दूसरा ब्लास्ट है। हालांकि, इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। शनिवार रात को भी यहां धमाका हुआ, इसमें 6 लोग जख्मी हुए थे।

पुलिस का कहना है कि बम को कोल्ड ड्रिंक के टिन में डालकर लटकाया गया था। फोरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं। शुरुआती जांच में कोई भी डेटोनेटर बरामद नहीं हुआ। यह दोनों ही कम डेंसिटी वाले बम थे। ये क्रूड बम हैं।

उधर, DGP पंजाब गौरव यादव ने कहा कि अभी इन धमाकों के मकसद के बारे में कहना जल्दबाजी होगी। आतंकवाद, शरारत और पर्सनल एंगल, तीनों को ध्यान में रख कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Amritsar Bomb Blast Case

पुलिस प्रमुख ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि हेरिटेज स्ट्रीट पर एक कंटेनर में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, जिसके जरिए ब्लास्ट को अंजाम दिया गया। डी.जी.पी. ने कहा कि पंजाब पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। पुलिस द्वारा यातायात को सामान्य रूप से चलाने की अनुमति दी गई है।

लोगों से अनुरोध है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और कानून व्यवस्था बना कर रखी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कोई अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर मौजूद सभी लोगों को जांच में शामिल किया जाएगा। इस धमाके कारण कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078404
Users Today : 8
Users Yesterday : 20