राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग 21 लड़ाकू विमान क्रैश, घर की छत पर गिरा, 3 महिलाओं की मौत

Fighter Plane Crash In Rajasthan

बिहार पत्रिका डिजिटल, Fighter Plane Crash In Rajasthan : हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा। इस घर में रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं।

मृतकों के नाम बशोकौर (45), बंतो (60) और लीला देवी (55) हैं। पायलट राहुल अरोड़ा (25) ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें सूरतगढ़ भेजा गया है।

हादसे में सरोज (18, विमला (19) और वीरपाल कौर (32) घायल हुई हैं। मिग-21 क्रैश के बाद हुए धमाके से पड़ोस के एक दूसरे मकान की छत गिर गई। इस मकान में रहने वाली महिला को भी चोटें आई हैं।

एयरफोर्स ने कहा, “मिग-21 ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान के दौरान पायलट को इमरजेंसी सिचुएशन का पता चला, उसने एयरक्राफ्ट को संभालने की कोशिश की। जब वह ऐसा नहीं कर पाया, तो उसने विमान से इजेक्ट करने का फैसला किया। सूरतगढ़ एयरबेस से करीब 25 किलोमीटर हमें पायलट मिला। उसे मामूली चोटें आई हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।”

मिग-21 उड़ा रहे पायलट को मामूली चोटें आई हैं और वो सुरक्षित हैं।

बहलोलनगर के एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि उसने तेज आवाज सुनी और पैराशूट नीचे आते देखा। उसने बताया कि चंद ही सैकंड में विमान रत्ती राम के घर पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बाद घर में रखी लकड़ियों में आग लग गई। उसने घटनास्‍थल पर मौजूद मीडिया को बताया, “स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी और रेत से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया।” घटना के तुरंत बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078404
Users Today : 8
Users Yesterday : 20