बिहार पत्रिका डिजिटल, Loot in Motihari : मोतिहारी में सोमवार को एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में लूट हुई है। 6 की संख्या में घुसे अपराधियों ने चाकू और पिस्टल दिखाकर सभी कर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया। काउंटर पर पहुंचकर मैनेजर पर पिस्टल तानी और लाखों रुपए लूट कर फरार हो गए। मामला ढाका थाना क्षेत्र के पचपकडी रोड स्थित स्पंदना फाइनेंस कंपनी के कार्यालय का है।
वारदात की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम जांच में जुटी है। मामले को लेकर कंपनी के मैनेजर का कहना है कि अपराधी 15 लाख से ज्यादा कैश लूट कर गए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि सात लाख रुपए की लूट हुई है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध भी मान रही क्योंकि पुलिस का कहना है कि इस कंपनी ने रविवार को भी कैश कलेक्शन किया था जो कि रूल्स के खिलाफ है।
बता दें कि स्पंदना फाइनेंस कंपनी पचपकडी रोड स्थित एक घर में चलाई जा रही थी। ब्रांच मैनेजर सूरज कुमार ने बताया कि आज सुबह मीटिंग के बाद सभी दो दिनों के कलेक्शन के पैसे का मिलान कर रहे थे। इसी बीच छह की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सभी कर्मी को एक कमरे में बंद कर दिया। कैश काउंटर पर आया और हथियार दिखाकर 15 लाख से ज्यादा लूट कर फरार हो गए। जाते वक्त उन्होंने मैनेजर पर पिस्टल की बट से हमला भी किया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 8
Users Yesterday : 20