बिहार पत्रिका डिजिटल, Bhojpur Accident News : आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी एक सवारी गाड़ी पलट गई। हादसे में गाड़ी पर सवार 10 बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। करीब 6 को इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज उदवंतनगर पीएचसी में कराया जा रहा है।
बताया गया है कि ड्राइवर को झपकी लगी थी, जिसके बाद ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और फिर गाड़ी पलट गई। इस हादसे में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव निवासी नेपाली राम के 58 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र राम, स्व. फुदेली राम 69 वर्षीय पुत्र धनेश्वर राम, सर्वानंदन राम का 17 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, स्व.प्रहाद राम के 60 वर्ष पुत्र मोहन राम, स्व.भीम राम के 70 वर्षीय पुत्र कामता राम, उसी थाना क्षेत्र के चौराई गांव निवासी काशीनाथ राम के 36 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार दास और दो अन्य युवक शामिल है।
इधर, जख्मी बाराती धनेश्वर राम ने बताया कि रविवार की दर शाम गांव के ही राजनाथ के बेटे राजू की बारात पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत नारायणपुर गांव गई थी। उसी बारात में सभी लोग शामिल होने के लिए नारायणपुर गांव गए थे। सोमवार की सुबह जब सभी लोग सवारी गाड़ी से वापस बारात से अपने गांव लौट रहे थे तभी अचानक चालक की आंख झपक गई। इसके कारण बारातियों से भरी सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों में वीरेंद्र राम, धनेश्वर राम, अमित कुमार, अरविंद कुमार दास, कामता राम और मोहन राम को इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं चार अन्य जख्मी बारातियों का इलाज उदवंतनगर पीएचसी में कराया जा रहा है। इस हादसे में दो को नाजुक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है ।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 8
Users Yesterday : 20